बैंको द्वारा जारी हुई आरसी से अपमानित महसूस कर रहा किसान
बांदा, कृपाशंकर दुबे । किसानों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का निस्तारण कराये जाने की मांग की है। भाकियू ने बताया कि बैंकों द्वारा जारी की गई आरसी से गरीब किसानों को बेइज्जत होना पड रहा है। उन्होने जिलाधिकारी से किसानों की समस्याओं का निस्तारण करते हुये त्वरित कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
![]() |
| जिलाधिकारी को ज्ञापन देने आए भाकियू पदाधिकारी |
डीएम को दिये गये ज्ञापन में भाकियू के जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने बताया कि बैंकों द्वारा आरसी जारी कर किसानों का उत्पीडन किया जा रहा है। जिससे किसान आत्महत्या के लिये मजबूर हो गया है। बीते 11 अगस्त को बबेरू तहसील के भदेहदू निवासी नीरज पटेल की मौत अमीन द्वारा परेशान करने के कारण हुई है। इसके अलावा जनपद बांदा में अन्ना उन्मूलन कार्यक्रम पूरी तरह से विफल है। अन्ना उन्मूलन सिर्फ मीटिंग तक सीमिति होकर रह गया है। धरातल में कोई कार्यवाही नही की जा रही है। जिससे किसानों की फसले खेतों में ही बर्बाद हो रही है। इसके अलावा बांदा के बैंकों द्वारा किसानों को दिया जाने वाला फसली ऋण नही दिया जा रहा है। इलाहाबाद बैंक, आर्यावर्त बैंकों के द्वारा केसीसी नही बनाये जा रहे है। किसानों का साहूकारों से ऋण मंहगे ब्याज पर लेना पड रहा है। वहीं जनपद में खुली गौशालाओं की जांच कराकर हकीकत परखे जाने की आवश्यकता है। क्योंकि जमीनी स्तर पर गौशालाओं में गौवंश का रखरखाव नही किया जा रहा है। उन्होने सभी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी से कार्यवाही किये जाने की मांग की है। अन्यथा की दशा में 19 अगस्त से जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किये जाने की मांग की है। इस दौरान भाकियू के महेन्द्र त्रिपाठी, रश्मी सिंह, आलोपीदीन तिवारी, धु्रव सिंह तोमर, राजाबाई, बैजनाथ अवस्थी, जे पी फौजी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment