कानपुर नगर, नीरज सिंह । जनपद के समस्त निर्माणाधीन पुलों का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जाये। जिसमें कोई भी समस्या आ रही हो तो तत्काल मुझे अवगत कराएं और उसके निस्तारण के संबंध में जो भी कार्यवाही की जानी हो तत्काल करे। दीपावली में सीओडी पुल चालू हो जाये इसके लिए निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाये। कैण्ट पुल निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है जो उचित नही है जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता सेतु निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि लेबरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य तेजी से पूर्ण कराया जाये। झकरकटी रेलवे ऊपरगामी पुल फरवरी 2020 तक पूर्ण करा दिया जाये इसके लिए कार्य दिन रात युद्ध स्तर पर किया जाये । उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने शहर के निर्माणाधीन पुलों का औचक निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिशासी अभियंताओं को दिये। जिलाधिकारी सबसे पहले केंट रेलवे ऊपर गामी पुल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे ।उन्होंने निर्माण कार्य की धीमी गति से चलते
देख अधिशासी अभियंता सेतु निगम को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि लेबरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य तेजी से किया जाये । उन्होंने मौके पर कार्य कर रहे लेबरों की उपस्थिति की क्रास चेकिंग की तो मात्र 7 लेबर ही कार्य करते मिले जिस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए कहा कि लेबरों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य तेजी से पूर्ण कराया जाये ,कार्य युद्ध स्तर पर ही हो इसके लिए साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट डिजिटल फोटो के साथ डिफरेंट एंगल वाली फोटो मुझे साप्ताहिक प्रस्तुत करें। ततपश्चात जिलाधिकारी सीओडी पुल निर्माण कार्य की प्रगति देखने हेतु सीओडी रेलवे ऊपरगामी पुल निर्माण कार्य देखने पहुंचे जहां पर आज आखरी पिलर रखा जा रहा था जिसके बाद शटरिंग कर स्लेप ढलाई का कार्य किया जायेगा । इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि लेबरों की संख्या बढाते हुए दिन रात दोनो शिफ्ट में कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जाये । दिवाली में प्रत्येक दशा में यह पुल चालू करना है। तत्पश्चात जिलाधिकारी झकरकटी पुल निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुचे जहां पर अधिशासी अभियंता ने उन्हें बताया कि निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण किया जा रहा है फरवरी 2020 तक प्रत्येक दशा में पूर्ण प्रारंभ हो जाएगा इसके लिए कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी समस्या हो तो तत्काल मुझे अवगत कराये प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण किया जाये।


No comments:
Post a Comment