बांदा, कृपाशंकर दुबे । मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ मुहल्ला निवासी अनूप (51) पुत्र रामस्वरूप शहर से सामान खरीदने के बाद साइकिल से अपने घर वापस जा रहा था, तभी बाईपास के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने
![]() |
| ट्रक की टक्कर से घायल साइकिल सवार अनूप |
साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे अनूप छिटककर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अनूप के पुत्र ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसका उपचार किया गया।


No comments:
Post a Comment