एंबुलेंस चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

एंबुलेंस चालकों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

जेएन कालेज ग्राउंड में खड़ी कर दी गई हैं सभी एंबुलेंस 

बांदा, कृपाशंकर दुबे । पायलट प्रोजेक्ट को हटाए जाने और तमाम समस्याओं को लेकर एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल कर दी है। एंबुलेंस वाहनों का चक्का दूसरे दिन भी जाम रहा। जेएन कालेज ग्राउंड में सभी एंबुलेंस वाहन खड़े कर दिए गए हैं। एंबुलेंस चालकों का कहना है कि जब तक समस्या का समाधान नहीं किया जाता है, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। 
जेएन कालेज मैदान में खड़ी एंबुलेंस 
102 व 108 एंबुलेंस चालकों का कहना है कि पायलट प्रोजेक्ट से उनके भारी नुकसान होगा। एंबुलेंस चालक प्रदीप कुमार ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के खिलाफ और अन्य मांगों को लेकर चक्का जाम हड़ताल की जा रही है। कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर मौजूद रहे अन्य एंबुलेंस चालकों ने कहा कि मांगें न माने जाने पर वह संघर्ष को और तेज करेंगे। एंबुलेंस चालक प्रदीप ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर जनपद में संचालित 102 व 108 एंबुलेंस संचालक व ईएमटी ने सोमवार को अपनी सेवाएं ठप कर दीं हैं। कहा कि पायलट प्रोजेक्ट लागू होने के बाद सरकार प्रति केस उन्हें 60 रुपये देने पर विचार कर रही है। ऐसे में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जाएगा। चेताया कि अगर पायलट प्रोजेक्ट खत्न न किया गया तो हड़ताल अनवरत चलेगी। इसके अलावा आठ घंटे की ड्यूटी, ओवर टाइम का भुगतान, गृह जनपद में स्थानांतरण और वेतन में 10 फीसदी बढ़ोत्तरी की मांगे शामिल रहीं। इस मौके प्रदीप कुमार के अलावा अरविंद, अनुरुद्ध यादव, रोहित, सुरजीत, प्रेमपाल, अजय, आशीष, दिलीप, संदीप, श्याम अवध समेत तमाम चालक और ईएमटी मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages