चंदौली, मोतीलाल गुप्ता - पड़ाव क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में पेयजल के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने पड़ाव रामनगर मार्ग पर मार्च निकालते हुए पड़ाव चौराहे पर कुछ पल नारेबाजी करते हुए सूजाबाद स्थित पानी टंकी के पास जाकर जलनिगम विभाग के खिलाफ
मुर्दाबाद के नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया तत्पश्चात संबंधित अधिकारियों को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा जबकि क्षेत्रवासियों का आरोप था कि क्षेत्र के सूजाबाद स्थित पानी टंकी से विभिन्न गांव मढिया बहादुरपुर रतनपुर चौरहट जलीलपुर सेमरा इत्यादि गांव मे सप्लाई होती है लेकिन' 22 दिनों से उक्त गांव में पेयजल की सप्लाई नहीं हो पा रही है जिससे काफी परेशानियों को झेलना पड़ रहा है वही क्षेत्रवासियों ने आगे बताया कि जलनिगम विभाग का कहना है कि मशीन पर अधिक लोड पड़ने की वजह से जितनी आ सकता है बिजली की उतना बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है उक्त आस्थान के लिए पावर सप्लाई बढ़ाया जाए जबकि विद्युत विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि पहले यही मशीन अच्छी तरह से चल जा रही थी अब ऐसा क्यों नहीं हो पा रहा है आगे क्षेत्रवासियों ने बताया कि इन दो विभागों के आपसी लड़ाई में हम क्षेत्रवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है जबकि क्षेत्रवासियों ने 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है अगर उक्त दिनों में पेयजल की सप्लाई नहीं हुई तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे जो सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी


No comments:
Post a Comment