चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने प्रयागराज जोन की 23वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस अलार्म एफिसियेन्सी रेस, राइफल, रिवाल्वर शूटिंग प्रतियोगिता का फीता काटकर
शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता 20 सितम्बर तक चलेगी। जिसमें प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर और चित्रकूट की टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बलवन्त चैधरी, क्षेत्राधिकारी लाइन, नगर रजनीश कुमार यादव, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी यतीन्द्रनाथ उमराव, प्रतिसार निरीक्षक रमाशंकर प्रसाद, पीआरओ पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र त्रिपाठी सहित अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहें।


No comments:
Post a Comment