आवागमन प्रभावित, राहत कार्य में जुटा प्रशासन
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। तीन दिनों से यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने से दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं। प्रशासन आवागमन के लिए विभिन्न स्थानों पर नावे लगाकर राहत पहुंचाने में जुटा है। सैकडों बीघे की फसल जलमग्न होने से किसान खासा चिंतित है।
मऊ व राजापुर क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से यमुना नदी में बाढ़ आने से दर्जनों गांव से संपर्क टूट गया है। मऊ तहसील के बियावल, मवई कला, मंडौर, बडवार आदि दर्जनो गांवों में पानी भर गया है। रपटों के ऊपर से पानी गुजरने से आवागमन पूरी तरह ठप है। प्रशासन ने नावे लगाकर लोगों के आवागमन की व्यवस्था की है, लेकिन जल स्तर कम न होने से लोग किसी प्रकार की अनहोनी से परेशान हैं। सैकडों बीघे की फसल जलमग्न हो गई है। एसडीएम रमेश यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया है। संबंधित को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार राजापुर के सुरवल, सरधुवा, अर्की, बिलास, जमौली आदि गांव में यमुना नदी का पानी बढने से ग्रामीण दहशत में है। अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में समुचित प्रबंध कराये हैं।
गांवों से टूटा संपर्क
मानिकपुर। बरदहा नदी लगातार दो दिनो से उफान पर है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार पहाडों का पानी नदी में उतरने से जल स्तर बढ़ गया है। ऐसे में क्षेत्र के कई गांवों से संपर्क टूटा है।
पानी से घिरे कई घर
चित्रकूट। राजापुर के तिरहार व मऊ क्षेत्र में यमुना नदी का कहर दिखने लगा है। लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घरों में घुसने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गृहस्थी का सामान सुरक्षित करने में जुटे रहे। हालाकि प्रशासन ने सुरक्षित स्थान में पहुंचाने को टीम के साथ मदद कर रही है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश की मांग
चित्रकूट। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने जिलाधिकारी को सौपे पत्र में कहा कि यमुना नदी में भीषण बाढ़ के चलते मंदोकिनी सहित नदी, नालों का बहाव बढ़ने से यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्र के सरधुवा, बिहरवा, बरद्वारा, भदेहदू, हन्ना, बियावल, पूरब पताई संकुल के लगभग एक सैकडा गांव पानी से घिर गए हैं। सडकों में पानी भरने से आवागमन बाधित हो गया है। बाढ से आवागमन की समस्या के साथ-साथ विद्यालय जाने में छोटे-छोटे बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए बाढ प्रभावित समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए।
बारिश से तीन मकान ढहे
मानिकपुर। तहसील क्षेत्र के लालापुर के मजरा बगरेही में तेज बारिश के चलते पानी का बहाव बढ़ने से दो मकान ढह गए। हालाकि कोई हताहत नहीं हुआ। गृहस्वामी ने बताया कि हजारों रुपए गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया है। ऐसे में वह लोग काफी परेशान है। पीड़ित श्रीकेश व रामप्रकाश पुत्रगण शिवदास, राजाभाई पुत्र बुद्दीलाल के घर धराशायी हेो गए। पीड़ितों ने प्रशासने से मदद की गुहार लगाई है।
डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय ने तहसील राजापुर के ग्राम अर्की मोड़ सरधुआँ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि लगातार निगरानी रखी जाये और जो घर नीचे है बाढ़ की सूचना मिलने पर उन्हें शाम को ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया जाये। जिलाधिकारी ने ग्रामवासियो से बाढ़ व ग्राम की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी की। एसडीएम से कहा कि जरूरत की दवाईयां और रौशनी की पर्याप्त व्यवस्था राहत कैंप पर उपलब्ध कराया जाये। थाना प्रभारी राजपुर को निर्देश दिया कि अचानक बाढ़ आने की पल-पल की खबर जिला प्रशासन उपलब्ध करवाए। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर भोजन की जहां व्यवस्था करायी जाये वहीं पशु चारा की भी करें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजापुर व भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment