सैम्पुल की आड़ में अवैध वसूली पर भड़के व्यापारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 19, 2019

सैम्पुल की आड़ में अवैध वसूली पर भड़के व्यापारी

फतेहपुर, शमशाद खान । जिला उद्योग व्यापार मण्डल ने सैम्पुलिंग के नाम पर किराना व्यापारियों एवं मिष्ठान दुकानदारों के साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर नाराजगी जाहिर करते हुए गुरूवार को एक प्रतिनिधि मण्डल ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात कर अंकुश लगाये जाने की मांग की है। इस पर एडीएम ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वसूली की शिकायत आने पर कार्रवाई ही नहीं बल्कि मुकदमें भी लिखा दिये जायेंगे। 
एडीएम से वार्ता करते व्यापारी नेता।  
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे के नेतृत्व में व्यापारी नेताओं ने अपर जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें किराना व्यापारी व मिठाई के दुकानदारों से सैम्पुलिंग की आड़ में विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही अवैध वसूली से अवगत कराया। इस पर एडीएम पप्पू गुप्ता ने खाद्य अधिकारी को बुलाकर निर्देशित किया कि शिकायत आने पर कठोर कार्रवाई करने के साथ ही मुकदमा भी लिखा दिये जायेंगे। अपर जिलाधिकारी ने व्यापारियों से कहा कि यदि वसूली की कोई शिकायत आती है तो व्यापारी उनसे सीधा सम्पर्क करें। ताकि अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, मो0 आरिफ, प्रकाश सिंह, विनोद गुप्ता, सरदार वरिन्दर सिंह, मो0 अकरम, राजकमल मौर्य, रजोल शुक्ला, अरविन्द गुप्ता, राम बाबू गुप्ता, बद्री गुप्ता, अजय चैरसिया आदि रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages