फतेहपुर, शमशाद खान । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने चालू माह की 29 तारीख को प्रस्तावित महाराजा अग्रसेन की 5143 वीं जयन्ती को धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लेते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जन्मदिन के मौके पर परिषद द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल भी वितरित किये जायेंगे।
| बैठक करते वैश्य समाज के लोग। |
गुरूवार को हरिहरगंज स्थित एक लाज में परिषद के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गयी। जिसमें 29 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जयन्ती मनाये जाने पर चर्चा करते हुए धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय लिया गया। अग्रहरि समाज के संरक्षक प्रेमचन्द्र गुप्ता ने बताया कि सुबह नौ बजे महाराजा अग्रसेन की जेल चैराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरान्त यहीं पर गोष्ठी आयोजित की जायेगी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष राजाराम अग्रहरि ने बताया कि माल्यार्पण के बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल भी वितरित किये जायेंगे। उन्होने संगठन के पदाधिकारियों को जयन्ती को भव्य बनाये जाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सांैपी। बैठक का संचालन महामंत्री अमित शिवहरे ने किया। इस मौके पर भगत गुप्ता, सतेन्द्र गुप्ता, राजेश गांधी, किशोर पुरवार, विनोद कुमार अग्रहरि, राम बाबू, नारायण गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, वेद गुप्ता, अरूण जायसवाल, सतेन्द्र अग्रहरि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment