योगी सरकार में मर रही हैं गायें, नहीं है खाने की व्यवस्था - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

योगी सरकार में मर रही हैं गायें, नहीं है खाने की व्यवस्था

दो  गायों  की हुई मौत , अधिकारियों को नजर नहीं आ रहा कुछ भी  

शिकोहाबाद, विकास पालीवाल  । प्रदेश  सरकार द्वारा गोवंश को बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा उनके लिए कई जगह गौशाला खुलवाई गई हैं,  लेकिन योगी सरकार में गाय बचने की अपेक्षा गायों की भूख से मौत हो रही है । ऐसा ही मामला शिकोहाबाद  तहसील के ग्राम आरोंज   में स्थित गौशाला में देखने को मिला है ।
जहां कई दिनों से गाय भूख से तड़प रही थी तथा इसके बाद 2 गायों  की मौत भी हो गई।  लेकिन इन गायों को दफनाने के लिए किसी ने इंतजाम  तक नहीं किए तथा  जिसके चलते गायों  के कीड़े तक पड़ गए हैं । ऐसे में प्रश्न उठता है कि योगी सरकार तथा खुद  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोवंश के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं , लेकिन उनके यह प्रयास सफल होने के बजाय असफल साबित हो रहे हैं । आरोंज  स्थित इस गौशाला में कुछ माह पूर्व तक लगभग 60 से 65 गोवंश हुआ करती थी लेकिन अब मात्र 10 - 12 गाय ही हैं तथा इन गायों तक के लिए चारा उपलब्ध नहीं हो रहा है । वही गौ रक्षा की दम बनने वाले संगठन भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे तथा इन संगठनों के लोगों का काम सिर्फ अखबार की सुर्खियां बनना तथा अखबारों में अपने नाम को छपवाना तक ही सीमित रह गया है ।  इधर भाजपा नेता दिलीप कुमार उर्फ देव यादव ने शासन - प्रशासन  से इस तरफ ध्यान देने की मांग की है।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages