प्रसपा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

प्रसपा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल  ।   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अजीम भाई  आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं  के साथ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय दबरई  पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं ने विभिन्न  मांगों को लेकर राज्यपाल को
संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी  को सौंपा ।  धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में प्रगतिशील  समाजवादी पार्टी का धरना प्रदर्शन किया गया है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह उर्फ छोटू  यादव ने कहा योगी और मोदी सरकार में जनता पूरी तरह से त्रस्त है । हर जगह मारपीट, हत्या, बलात्कार , चोरी , अपहरण  की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही है । बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरकार की योजना पूरी तरह से फ्लॉप  हो चुकी है । सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि प्रदेश  की इस सरकार में  महिलाएं सुरक्षित नहीं है। लूट की वारदातें आए दिन हो रही हैं । इस अवसर पर मीना राजपूत, मंगल यादव, ठा. प्रदीप सिंह, डिप्टी सिंह बाल्मीकि, मदनपुर ब्लॉक प्रमुख जुगेंद्र सिंह यादव, मनोज यादव,  इंजीनियर राजकुमार यादव, प्रशांत  उपाध्याय, आलोक वर्मा, हरिकेश यादव, आचार्य सत्यदेव सिंह, जयप्रताप सिंह उर्फ जीतू यादव, मो. शहजेव खान,  राजीव यादव, जगदीश शर्मा आदि थे ।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages