पहले दिन खरीदे गए दो नामांकन पर्चा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2019

पहले दिन खरीदे गए दो नामांकन पर्चा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। मानिकपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन दो लोगों ने पर्चे खरीदे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष का निरीक्षण कर निर्देश दिए हैं।

सोमवार को मानिकपुर विधानसभा 237 के उप चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन की तिथि घोषित हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नामांकन के पहले दिन दो लोगों ने पर्चे खरीदे हैं। डीएम शेषमणि पाण्डेय ने नामांकन कक्ष पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। रिटर्निंग आफीसर राजबहादुर ने बताया कि चितरा गांव के रंजन नमोनारायण त्रिपाठी व कसहाई केे विक्रम त्रिपाठी ने पर्चे खरीदे हैं। अभी किसी ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया है। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बैरीकेटिंग कर पुलिस बल की तैनाती रही।


बसपा, कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
चित्रकूट। मानिकपुर विधानसभा के उप चुनाव की डुगडुगी बजते ही राजनैतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई। बसपा से निराला कोल, कांग्रेस प्रत्याशी रंजना पाण्डेय चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। जबकि अन्य पार्टियों ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। ऐसे में समर्थकों में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा को लेकर उथल पुथल बनी है। सोमवार को नामांकन के पहले दिन किसी भी राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों ने पर्चे नहीं खरेीदे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages