चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रशिक्षुओं को भारत स्काउट एण्ड गाइड जिला संस्था ने शिविर के माध्यम से स्काउटिंग के महत्व को बताया। यह प्रशिक्षण 27 सितम्बर तक चलेगा।
शिवरामपुर स्थित डाएट में भारत स्काउट एण्ड गाइड संस्था के तत्वावधान में वर्ष 2017 बैच के प्रशिक्षुओं के पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्राचार्य सीएल चैरसिया ने किया। उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड का समाजसेवा में प्रमुख योगदान रहता है। यह सेवा की संस्था है। सभी प्रशिक्षर्थी बेहतर ढंग से प्रशिक्षण लेकर भावी शिक्षक बनकर समाजसेवा में योगदान दें। शिविर की शुरुआत ध्वज शिष्टाचार एवं स्काउट प्रार्थना से हुई। प्रशिक्षण के एलओसी मोहनलाल दीन ने ध्वज शिष्टाचार के बारे में जानकारी दी। जिला सचिव सुरेश प्रसाद ने स्काउटिंग के महत्व के बारे में बताया। प्रशिक्षक के रूप में हरिहरनाथ सिंह, जयनारायण सिंह, आराधना सिंह, अर्चना यादव, जानकीशरण ने प्रशिक्षुओं को टोली ज्ञान, शिविर के नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धान्त, स्काउट प्रार्थना, नियमों से अवगत कराया। इस मौके पर रतन सिंह, रामपाल सिंह, राजेश उपाध्याय, सौरभचन्द्र सबिता, आलोक त्रिपाठी, सर्वजीत सिंह, राजनारायण सिंह, रवि गुप्ता, रामकृष्ण पाण्डेय आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment