चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। जनपद में स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने को जहां एक ओर एम्बुलेंस मरीजो को घर से अस्पताल तक पहुंचाने को लगाई गई है वहीं चालक और टेक्नीशियनों ने मांग पूरी न होने पर बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। जिससे मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि जल्द वार्ता कर हड़ताल समाप्त करा दी जाएगी।
गौरतलब हो कि 108 व 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगें पूरी न होने पर सोमवार से एम्बुलेंस खडी कर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा मनमानी तरीके से काम कराया जाता है। जबकि आठ घंटे ड्यूटी का अधिकार है। कहा कि ठेका प्रथा बद हो। बीते माह बेवजह आठ कर्मियों को बिना नोटिस दिए सेवा समाप्त कर दी थाी। जिन्हें वापस लाया जाए। इसके अलावा वेतन वृद्धि नहीं की गई। जिससे वह लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कर्मचारियों की तैनाती गृह जनपद या नजदीकी क्षेत्र में की जाये। एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से मरीज खासा परेशान रहे। फोन लगाने के बावजूद प्रसूताओं को एम्बुलेंस मुहैया नही हो सकी। इसी प्रकार इमरजेंसी केस में एम्बुलेंस नहीं पहुंची। प्रयागराज रेफर होने वाले मरीजों को काफी दिक्कतें हुई। इस संबंध में सीएमएस आरके गुप्ता ने बताया कि एम्बुलेंस चालकों के हड़ताल की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। सीएमओ ने बताया कि जल्द समस्याओं का निदान कराकर हड़ताल खत्म करायेंगे।


No comments:
Post a Comment