प्रधानों ने डीएम को बताई गौशाला की व्यथा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 23, 2019

प्रधानों ने डीएम को बताई गौशाला की व्यथा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। गौशाला में अन्ना गायों के उदर पोषण को लेकर प्रधान संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में ब्लाक परिसर में बैठक संपन्न हुई। इसके बाद प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को निदान बाबत पत्र सौपा है।

सोमवार को प्रधान संघ की अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी की अध्यक्षता में ब्लाक सभागार में संपन्न हुई बैठक में प्रधानों ने बताया कि गौशाला में अन्ना जानवरों के उदर पोषण को भूसा नहीं है। ऐसे में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एलओबी की दूसरी किश्त खाते में नहीं भेजी गई। समस्याओं को लेकर अध्यक्ष की अगुवाई में दर्जनों प्रधानों ने डीएम को पत्र सौपकर निदान की मांग की है। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि अन्ना पशुओं के उदर-पोषण को जल्द व्यवस्था कराई जाएगी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages