चौकीदारों ने मांगा चतुर्थ श्रेणी राज्यकर्मी का दर्जा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

चौकीदारों ने मांगा चतुर्थ श्रेणी राज्यकर्मी का दर्जा

फतेहपुर, शमशाद खान । जिले भर के चौकीदारों ने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी का दर्जा दिये जाने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद चौकीदारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गयी कि चौकीदारों के लिए एक उपविभाग की स्थापना की जाये। जिसका नियंत्रण सीधे गृह विभाग के पास हो। साथ ही थानों के सरकारी कामों के अलावा बेगार से मुक्ति दिलायी जाये। 
डीएम को ज्ञापन देने आये चौकीदार। 
चौकीदार अधिकार मोर्चा के बैनर तले चैकीदारों ने अपने हक की आवाज बुलन्द करते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में चौकीदारों को चतुर्थ श्रेणी राज्यकर्मी का दर्जा दिये जाने, जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा कराने, सेवा नियमावली प्रदान करने, राज्यकर्मी बनाये जाने पर चतुर्थ श्रेणी राज्यकर्मी के बराबर वेतन दिये जाने, एक अलग उपविभाग की स्थापना करके नियंत्रण का जिम्मा गृह विभाग को सौंपने, थानों के सरकारी कामों के अलावा बेगार से मुक्ति दिलाने, बेल्ट, यूपीडीसी का बिल्ला व लाल कैप लगाने की अनुमति दिये जाने व चैकीदारों के परिवार को चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सरकार द्वारा सुनिश्चित किये जाने की मांगे शामिल हैं। इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, महामंत्री अशोक कुमार, राजेन्द्र कुमार, शिव मोहन, रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित तमाम चौकीदार रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages