खण्ड विकास अधिकारी की देखरेख में करायें नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम - थमीम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 24, 2019

खण्ड विकास अधिकारी की देखरेख में करायें नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रम - थमीम

मानधन योजना की बैठक में श्रमिकों के पंजीयन पर की चर्चा 

फतेहपुर, शमशाद खान । मंगलवार को विकास भवन के सभागार में मुख्य विकास अधिकारी थमीम अन्सारिया की अध्यक्षता में नेहरू युवा केन्द के कार्यक्रमों को और प्रभावी बनाने हेतु जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक हुयी। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ क्रियाकलापों पर विस्तार से चर्चा की गयी। सीडीओ ने युवा मण्डल द्वारा बांटे गये खेलकूद किट की जानकारी ली। उन्होने कहा कि जो भी कार्यक्रम ब्लाको में कराये खण्ड विकास अधिकारी की देखरेख में कराये और किटो का वितरण कराये। उन्होने समिति के सदस्यों से कहा कि जो भी सुझाव देना हो लिखित में विभाग को उपलब्ध करा दें। जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीपीआरओ, पीडी, डीसी मनरेगा सहित सम्बन्धित उपस्थित रहें। 
नेहरू युवा केन्द्र की बैठक लेती सीडीओ थमीम अंसारिया ए। 
उधर सीडीओ ने प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के क्रियान्यन हेतु भी बैठक ली। उन्होने कहा कि शासनादेश के अनुसार असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिको एवं व्यापारियों, स्वनियोजित व्यापारी, दुकानदार, मालिक, रिक्शा चालको, टैक्सी ड्राइवर, आॅगनबाडी केन्द्रो में कार्यरत कर्मी, आशा बहुओ, मंडी परिसर में अढ़ाती एवं उनके साथ लगे श्रमिको एवं संविदा कर्मियो का पंजीयन कराकर योजना का शत प्रतिशत लाभ दिया जाय। एलआइसी विभाग एजेन्टो पम्पलेट एवं अन्य के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रचार करायें। जिला पंचायत राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करायें ताकि लोग जागरूक होकर अधिक से अधिक योजना से लाभान्वित हो सके। सहायक श्रमायुक्त ने दोनो योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना हेतु 18 वर्ष की आयु से 40 वर्ष तक की आयु एवं रू0 डेढ़ करोड तक का वार्षिक टर्न-ओवर होना चाहिये एवं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिये आय रू0 15000 प्रति माह से अधिक नही होनी चाहिये, के पात्रता की श्रेणी में होंगे। उक्त दोनो योजनाओं में रू0 55 से लेकर रू0 200 प्रति माह 60 वर्ष की आयु तक जमा होने के उपरान्त रू0 3000 प्रति माह पेंशन मिलेगी, के लिये आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति, मोबाइल नम्बर लेकर जन सुविधा केन्द्र/लोकवाणी केन्द्र में अपना पंजीकरण करायें और योजना का लाभ लें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पप्पू गुप्ता, युवा कल्याण अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, डीपीआरओ, पीडी, डीसी मनरेगा सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages