पोषण के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 19, 2019

पोषण के महत्व पर व्याख्यान का आयोजन

कानपुर नगर,  हरिओम गुप्ता- कानपुर विधा मंदिर महिला महाविधालय स्वरूप नगर मंे गृहविज्ञान एवं राष्ट्रीय सेवा यांजना के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पोषण महा के तह पोषण का महतव विषय पर व्याख्यान एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता डा0 मोनिका सचदेवा स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कहा कि पोषण माह को एक जन आन्दोलन के रूप में मनाये, जिससे सभी को उत्तम पोषण के विषय में जानकारी हो जो कुपोषण को समाप्त करने का जरिया बने।
         
प्रचार्या डा0 मृदुला शुक्ला ने कहा वर्तमान में 100 में से 51 बालिकाएं एनीमिया से ग्रसित है, इनमें 11 प्रतिशत से भी कम हीमोग्लोबिन है। ऐसे में एक अस्वस्थ्य बालिका स्वस्थ मातृत्व को कैसे प्राप्त करेगी और एक स्वस्थ शिषु को जन्म कैसे देगी, ये भी एक विचारणीय प्रश्न है। कार्यक्रम का संचालन गृहविज्ञान विभाग की विभागध्यक्षा डा0 अनुपमा कुमारी ने किया व कहा कि हमारा भोजन ऐसा हो जिसके द्वारा पोषण प्राप्त हो, शरीर निर्माण ऊर्जा प्राप्ति एंव रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रााप्त हो। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा येाजना कार्यक्रम अधिकरी डा0 निशा पाठक के साथ 200 छात्राए उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages