फीचर्स फिल्म ‘‘वर्चस्व’’ की शूटिंग नवम्बर में - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 19, 2019

फीचर्स फिल्म ‘‘वर्चस्व’’ की शूटिंग नवम्बर में

फतेहपुर, शमशाद खान । एनजे फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने जा रही हिन्दी फीचर्स फिल्म ‘‘वर्चस्व’’ के निर्माता/निर्देशक नदीम जावेद ने बताया कि फिल्म की शूटिंग नवम्बर माह के पहले सप्ताह में शुरू होगी। फिल्म में रूढ़िवादी मानसिकता वाले लोगों को नसीहत देने का प्रयास किया जायेगा। 
निर्देशक नदीम जावेद ने कलक्टरगंज स्थित एक लाज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि फिल्म की
पत्रकारों को जानकारी देते निर्माता एवं निर्देशक नदीम जावेद।  
शूटिंग नवम्बर के प्रथम सप्ताह से शुरू कर दी जायेगी। फिल्म की पटकथा पर रोशनी डालते हुए बताया कि फिल्म का दो ऐसे परिवारों के वर्चस्व को लेकर निर्माण किया जा रहा है जिसमें कुछ रूढ़िवादी मानसिकता वाले लोग आज भी अपने वर्चस्व के लिए किसी की भी निर्मम हत्या करने में जरा भी संकोच नहीं करते हैं। ऐसे में जब दो प्रेमी अपना प्रेम पाने के लिए किन-किन कठिनाईयों का सामना करते हुए अपनी प्रेमगाथा को कैसे पूरा करेंगे। फिल्म के ऐसे दृश्य दिलचस्प होंगे। उन्होने बताया कि शूटिंग के दौरान दोआबा की माटी में लाइव, कैमरा, एक्शन की आवाजे सुनाई देंगी। फिल्म में जिले के भी कलाकारों को वरीयता दी जायेगी। उन्होने बताया कि फिल्म में मुख्य कलाकार मनोज कुमार, श्वेता वर्मा, मुस्कान यादव, सावन, शिवा, पूर्णिमा, विद्या, राहुल पटेल, रिंकू राज, वेद प्रकाश गुप्ता, विनीत कुमार मीणा, रामजी राउत, महेश कुमार माही, वर्षा गोयल भी जलवा बिखेरते नजर आयेंगे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages