चाकू से गोदकर युवक की नृशंस हत्या - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 18, 2019

चाकू से गोदकर युवक की नृशंस हत्या

अवैध संबंधों के चलते हुई वारदात
मृतक के भाई की तहरीर पर चार के खिलाफ मामला दर्ज

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

बरगढ़ थाना क्षेत्र के अशोक चैराहा गल्ला मण्डी घटेहा रोड़ निवासी अब्दुल वहीर उर्फ छन्नू (42) पुत्र अब्दुल सत्तार अपने परिवार के साथ रात्रि में घर पर लेटा था। कुछ देर बाद वह बाहर चारपाई बिछाकर सो गया। तभी प्रेम प्रसंग के चलते उसकी चाकू से कई वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह पत्नी फिरोजा ने घर के बाहर चारपाई में खून से लथपथ शव देखा तो होश उड गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बरगढ़ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को मर्चरी भेजा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मऊ इश्तेयाक अहमद ने घटना स्थल की पड़ताल की है। मृतक के भाई इकबाल ने बताया कि भाई अब्दुल का पास में रहने वाली सुनीता उर्फ पूजा उर्फ रुखसाना पत्नी महबूब से लगभग दो वर्ष से अवैध संबंध थे। मृतक बकरी खरीदफरोख्त का धंधा करता था। गुरुवार को बाजार करना था। उसके पास करीब 40 हजार रुपए थे। मृतक के भाई ने बरगढ़ थाने में दी तहरीर में प्रेमिका रुखसाना, पति महबूब निवासी मुर्का व शिवपुर रीवां के आजाद अली के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। इस घटना के संबंध में एसपी मनोज कुमार झा ने बताया कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के चलते हुई है। मृतक के भाई की तहरीर पर चार हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages