फतेहपुर, शमशाद खान । पुलिस अधीक्षक रमेश के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान के तहत मलवां व स्वाट टीम ने मंगलवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर काफी समय से संचालित हो रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
![]() |
| बरामद माल के साथ पकड़ा गया संचालक। |
जानकारी के अनुसार पुलिस व स्वाट टीम को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र के बरमतपुर गांव में काफी समय से अवैध गुटखा फैक्ट्री का कारोबार किया जा रहा है। लेकिन सही सूचना न मिलने पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। आज सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी नागेन्द्र कुमार उर्फ नागर, उपनिरीक्षक संदीप कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबिल राम किशोर यादव, अमरेन्द्र मिश्रा, कांस्टेबिल कल्लू राम सरोज, पंकज सिंह, इन्द्रजीत कुमार, अतुल त्रिपाठी, अजय कुमार पटेल व निशांत यादव ने थाने के बरमतपुर गांव निवासी संजय कुमार साहू पुत्र राम आसरे के घर में छापा मारकर काफी समय से संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मौके से सत्तर किलो सुपारी, चालीस किलो तम्बाकू, कानपुरी आशिक गुटखा के पैकेट व भोला गुटखा के ग्यारह हजार छह सौ पुड़िया समेत इलेक्ट्रानिक तराजू व मशीन बरामद की है। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेजा है।


No comments:
Post a Comment