बीहड़ में किसानों की आय दोगुनी करने के लिये बना माॅडल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

बीहड़ में किसानों की आय दोगुनी करने के लिये बना माॅडल

हैदराबाद और बनारस के वैज्ञानिकों की टीम ने सराहा

हमीरपुर, महेश अवस्थी । इक्रीसेट हैदराबाद व बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान संस्थान के कृषि वैज्ञानिकों के दल द्वारा चलायी जा रही किसान मित्र योजना किसानों की आय दोगुनी करने के लिये सुमेरपुर विकासखण्ड के नजरपुर गांव में स्थलीय निरीक्षण को पहुंची। सुरजान सिंह माॅडल कृषि फाॅर्म में पहुंचकर बीहड़ में बागवानी एक एकड़ में, बाग के साथ बीज उत्पादन, सब्जी क्षेत्र विस्तार एक एकड़ में, चना बीज उत्पादन जेजी14, फाॅर्म फारेस्ट्री के अंतर्गत 600 सागौन, सरीफा, नीबू, दो मुर्रा भैंस, गाय सहित पशुपालन यूनिट का

संचालन पाया। वर्मी यूनिट और तैयार की गई मचान 60 मीटर लम्बी, पोषण वाटिका देखकर हैदराबाद के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डाॅ कौशल गर्ग, निदेशक डाॅ रमेशचन्द्र और उनकी सहयोगी टीम देखकर हतप्रभ रह गई। माॅडल का नियोजन एम हबीब खान, उसका क्रियान्वयन कृषि प्रसार वैज्ञानिक डाॅ एसपी सोनकर, रामसनेही साहू के प्रयासे बीहड़ क्षेत्र में हरियाली लाकर एक अनूठा किसान माॅडल तैयार किया। किसान मुन्नीदेवी व कल्लू सिंह दो साल पूर्व डाॅ एसपी सोनकर से मिले थे, उन्होंने इन किसानों को प्रेरित कर भूमि समतलीकरण नलकूप तार फेसिंग की सलाह दी थी। किसान के खेत तक तकनीकी हस्तान्तरण करने के जमीनी प्रयास को देखकर टीम ने कहा कि वास्तव में किसानों के खेत में स्थानीय परिस्थति की एवं भौगोलिक दृष्टि से मिट्टी की दशाओं को देखकर उपलब्ध संसाधनों में बुन्देलखण्ड के लिये विशेष बीहड़ में यह माॅडल कार्य कर रहा है जो अनेकों किसानों के लिये प्रेरणाश्रोत होगा। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages