दिव्यांग क्रिकेट के फाइनल में हरियाणा का कब्जा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

दिव्यांग क्रिकेट के फाइनल में हरियाणा का कब्जा

आज ग्रुप सी का होगा मैच

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। अंतर्राज्यीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट हरियाणा बनाम दिल्ली के बीच खेला गया। फाइनल मैच में हरियाणा ने कप पर कब्जा किया है। 
गुरुवार को जिला स्पोटर््स स्टेडियम में हुए फाइनल मैच के अतिथि रमेश अवस्थी, अशोक जाटव, पुरुषोत्तम पाण्डेय, शिवपूजन गुप्ता, राकेश चैधरी, अमित अग्रवाल, अनिल कुमार, सर्वजीत सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टास कराकर मैच का शुभारंभ कराया। टास जीत कर दिल्ली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 12.2 ओवर में 69 रनों पर सिमट गई। बल्लेबाज बाबूलाल 20, आशीष 18, नवीन ने 8 रन बनाए। गेंदबाज

रवी व मलकीत ने तीन-तीन व सोनू ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने 8.3 ओवर में मैच जीत कर कप पर कब्जा किया है। बल्लेबाज सुरेश 23, पवन 10, संदीप नौ, कासिम ने आठ रनों का योगदान दिया। मैन आफ दि मैच मलकीत रहे। अतिथियों ने विजेता टीम को 20 हजार व उप विजेता को दस हजार रुपए व शील्ड प्रदाने किया। प्रवक्ता आलोक कुमार यादव ने बताया कि आज शुक्रवार को गु्रप सी का पहला मैच बिहार बनाम चित्रकूट के मध्य होगा। इस दौरान राकेश मिश्रा, आनंद पटेल, अनुज, करण, प्रेमनारायण, शमशुद्दीन, विजय भारद्वाज, रामचन्द्र आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages