कलयुगी पिता ने पुत्र को गोली मार मौत के घाट उतारा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

कलयुगी पिता ने पुत्र को गोली मार मौत के घाट उतारा

घर में शराब बनाने को लेकर आये दिन होता था विवाद

फतेहपुर, शमशाद खान । मामूली विवाद में कलयुगी पिता ने अपना आपा खोते हुए अपने ही 24 वर्षीय पुत्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। अचानक हुयी घटना से क्षेत्र में जहां सनसनी फैल गयी वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल में जुट गयी। उधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपने अधीनस्थों के साथ घटनास्थल पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी हासिल की। उन्होने आरोपी पिता की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की है। 
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जमरावां मजरे बुआ का पुरवा निवासी गुजरात पाल ने आज दोपहर अपने जवान पुत्र कोमल उर्फ छोटू को मामूली बात को लेकर अवैध तमंचे से गोली मार दिया। जिसके फलस्वरूप पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गयी। अचानक हुयी घटना से जहां क्षेत्र में सनसनी फैल गयी वहीं मौके का फायदा उठाकर आरोपी पिता मौके से भाग जाने में सफल रहा। हत्या की सूचना पाते ही हुसैनगंज थानाध्यक्ष हरकत में आ गये और तत्काल मय फोर्स के मौके पर पहंुच घटना के बाबत जानकारी परिजनों से लेने लगे। सूत्रों द्वारा ज्ञात हुआ है कि पिता व उसकी पत्नी कुसमा देवी घर में ही शराब बनाकर बेंचते थे। जिसका विरोध आये दिन पुत्र किया करता था। इसी बात को लेकर आये दिन घर में झगड़ा भी होता था। आज दोपहर शराब बनाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गयी। यह भी बताया जा रहा है कि उस वक्त गांव का ही रहने वाला बाबू कुरैशी भी वहां मौजूद था। बातो-बातों में बाबू कुरैशी ने गुजरात पाल से कहा कि इसे ठिकाने लगा दो। तभी उसने अवैध तमंचे से अपने पुत्र को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। उधर पुलिस हत्यारे पिता की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages