जनहित मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक सँघर्ष करेगी कांग्रेस- सचान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 2, 2020

जनहित मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक सँघर्ष करेगी कांग्रेस- सचान

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने को ब्लाक व बूथ कमेटी होगी गठित
प्रदेश में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था

फतेहपुर, शमशाद खान । प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, हत्या, लूट एवं बालात्कार की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। क्रय केंद्रों पर किसानों की उपज की खरीद नही की जा रही। केंद्र एवं प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर नाकाम साबित हो रही। जनहित मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिये धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी मुख्य विपक्षी दलों की भूमिका अदा कर जनता के लिये संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करने का काम करेगी। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव एव पूर्व सांसद राकेश सचान ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही।
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सांसद राकेश सचान।
गुरुवार को बिंदकी बस स्टॉप स्थित कैम्प कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव एव पूर्व सांसद राकेश सचान ने बताया कि केंद्र एव प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर नाकाम साबित हो चुकी है। प्रदेश की योगी सरकार में हत्या, लूट एवं बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही है। नहरों में पानी नही है क्रय केंद्रों में किसानों की उपज की खरीद नही हो रही। जबकि गन्ना किसान भी परेशान है। उन्होंने बताया कि संगठन द्वारा उन्हें अवध प्रान्त में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी है। जिसमे 13 जनपदों में अध्यक्षों की घोषणा होने के साथ ही ब्लाक व बूथ स्तर तक कमेटियों को गठित कर विधानसभा चुनाव में पार्टी दमखम के साथ उतरेगी। केंद्र एव प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, गिरती जीडीपी समेत अन्य जनहित मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिये 370 व सीएए कानून लाया गया है। श्री सचान ने कहा कि एनआरसी जैसे कानून गरीबो को परेशान करने के लिये है। जिनके पास रोटी कपड़ा नही वह पीढ़ियों के दस्तावेज कैसे दिखाएंगे। प्रियंका गांधी के साथ अभद्रता किया जाना बेहद दुखद एव निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित मुद्दों को लेकर केंद्र एव प्रदेश सरकार के विरुद्ध संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष कर हर गरीब की आवाज बनती रहेगी। इस मौके पर मिर्जापुर जनपद के पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, राजकुमार मौर्य एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages