क्वारंटाइन सेंटर से मिली छुट्टी, खिल उठे चेहरे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

क्वारंटाइन सेंटर से मिली छुट्टी, खिल उठे चेहरे

14 दिन बाद अपने घर को विदा हुए सेंटर में रह रहे लोग 
 
जसपुरा, के0 एस0 दुबे । कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मे लाकडाउन के कारण फंसे लोगो को क्वारंटाइन करने के लिये रोका गया था। इनकी 14 तिदन की अवधि पूरी होने के बाद कोरोना की जांच के प्रमाण पत्र देकर घर के लिए भेजा गया। दूर-दराज रहने वाले लोगों को सरकारी बसों के द्वारा गांव-गांव छोड़ा जाएगा। जबकि दूसरे जिले के लोगो को सादी मदनपुर के बने गुल्सने फतिमा इंटर कालेज मे रखा जायेगा। जसपुरा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मे 28 लोगो को रखा गया था, जिसमे से 25 लोग बांदा जिले के ही थे। बाकी तीन लोग चित्रकूट
घर जाने के पूर्व लोगों को मास्क वितरित करते राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद
जिले के थे। विदाई के समय राज्यसभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद ने सभी लोगो को मास्क व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र दिया। इस दौरन नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव, सपा नेता नरेंद्र सिंह गौतम व ग्राम प्रधान तोप सिंह, कानूनगो लेखपाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।
इनसेट 
नरैनी से 109 परदेशी बाबू घर भेजे गए 
नरैनी। कवारन्टीन में रखे गये परदेशी मजदूरों में से 109 लोगों को समय पूरा होने पर बसों द्वारा घर भेजा गया।        कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में 59 तथा राजकुमार इंटर कालेज में 75 परदेशियों को कवारन्टीन में रखा गया था, अवधि पूरी होने के बाद सोमवार दोपहर बाद रोडवेज बसों द्वारा उन्हें उनके गांवों को भेज दिया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages