नरैनी विधायक ने गरीबों को वितरित किए राशन के थैले - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

नरैनी विधायक ने गरीबों को वितरित किए राशन के थैले

नरैनी, के0 एस0 दुबे । विधायक राजकरन कबीर ने जरूरत मन्दों को राशन के थैलों का वितरण किया। कोतवाली क्षेत्र के नौहाई तथा नंदवारा गांव के अभावग्रस्त सैकड़ों गरीबों को क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर ने राशन के थैले मुहैया कराये। नौहाई गांव के पास लगभग 25 मजदूर सड़क निर्माण कार्य मे लगे थे, जो लाक डाउन के कारण वहीं फंस गये। कुछ दिन बीतने के
गरीबों को वितरण के लिए राशन के थैले बनाते कार्यकर्ता
बाद जब उनके पास खाद्यान्न की कमी हुई तो उन्होंने अपने ठेकेदार को कई बार फोन लगाया लेकिन फोन नही उठाया गया। मजदूरों ने ग्रामीणों की मदद से विधायक से गुहार लगाई जिससे सोमवार दोपहर बाद उन्हें पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। प्रतिनिधि विधायक नंदकिशोर ब्रह्मचारी ने बताया कि लाक डाउन के बाद विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों में जरूरतमन्दों को राशन तथा लंच पैकेट मुहैया कराये जा रहे हैं। विधायक स्वयं अपने साथियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव जाकर गरीबों को राशन वितरण कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages