लॉकडाउन कानपुर :- लो भाई, अब ये भी घर आने लगे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, April 14, 2020

लॉकडाउन कानपुर :- लो भाई, अब ये भी घर आने लगे

लो भाई, अब ये भी घर आने लगे। जी हां, जब लोगों का घर से निकलना बंद हो गया तो उन्हें बढ़ते बाल और दाढ़ी की समस्या सताने लगी। कहीं पापा बारबर बन गए तो कहीं बहन ने ही बाल काट दिए। मगर अब सैलून वाले भी घर पहुंच कर कटिंग व सेविंग करने लगे हैं। हालांकि ये सैलून वाले सिर्फ उन्हीं के घर जा रहे हैं, जो उनके रेगुलर ग्राहक हैं। 
आमजा भारत सवांददाता:- नौबस्ता में रहने वाले छोटे सविता ने बताया कि बारादेवी में उसकी सैलून की दुकान है। लॉकडाउन के कारण दुकान बंद चल रही है। इससे कमाई का कोई जरिया नहीं बचा है। इसी बीच कुछ ग्राहकों का फोन आ रहा था कि वे बाल और दाढ़ी को लेकर परेशान हैं। उनकी स्टाइल खराब हो रही है। इसलिए वह सुबह ही पैदल उनके घर पहुंच जाता है और सेविंग व कटिंग कर लौट आता है।

 साथ ही बताया कि घर बुला कर कटिंग व सेविंग कराने वाले अधिकांश बुजुर्ग हैं। हालांकि युवाओं की संख्या भी कम नहीं है। वे अपनी बालों की बिगड़ती स्टाइल को संवारने के लिए बुला रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages