सरस्वती ज्ञान मन्दिर 12वीं के छात्र सुमित ने किया जनपद टाॅप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

सरस्वती ज्ञान मन्दिर 12वीं के छात्र सुमित ने किया जनपद टाॅप

माधौगढ़ (जालौन), अजय मिश्रा । माधौगढ़ के सुमित सिंह राजावत ने जनपद जालौन में कक्षा 12 वी में 87.04  फीसदी अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विधालय सरस्वती ज्ञान मन्दिर का नाम रोशन कर दिया तो वहीं कक्षा 10 वीं की छात्रा अंजलि राजावत में 88 फीसदी अंक पाकर तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है हालांकि यदि हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बात की जाये तो दोनों कक्षाओं के विधार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसका परिणाम 100  फीसदी रिजल्ट पाकर विद्यालय की शाखा का नाम रोशन हुआ है विधालय के प्रधानाचार्य रामवीर सिंह भदौरिया का मानना है कि हमारे स्टाफ ने पूरी लगन व मेहनत के साथ विधार्थियों को पढ़ाने में अपनी दिलचस्पी दिखाई एवं बच्चों में भी पूरी रुचि के साथ  अपनी पूरी दिलचस्पी पढ़ाई में लगायी जिसका परिणाम 100 फीसदी
प्रतिभाशाली छात्र-छात्रायें खुशियां मनाते।
रिजल्ट घोषित हुआ। ऐसे में अपने सभी गार्जियन का तहेदिल से शुक्रगुजार हुँ व अपने विद्यालय के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। उन्होंने इस बात को भी विशेष रूप देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के बच्चों में 80-85 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले व 70-75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने में अध्यापकों का पूरा पूरा सहयोग रहा है उन्होने विधार्थियों को अतिरिक्त समय देकर कक्षाओं को लगाया जिससे विधालय के रिजल्ट का परिणाम अच्छा प्राप्त हुआ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुमित राजावत व छात्रा अंजली राजावत को माला पहनाकर सम्मानित किया व अन्य विद्यार्थियों अनन्या डेगरे, खुशी सोनी, माधुरी, गोपाल, स्नेहा, आशीष कुमार, हर्षवर्धन राज, शिवेन्द्र, अमन, को बेहतर प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान नरेन्द्र सिंह, राहुल सिंह, संदीप सिंह, अनिल पाण्डेय, मोहन सिंह, आरती व्यास, ज्योति, देवांसी अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages