लोगों को पैदल निकलना में होती है बड़ी परेशानी
1 सितंबर 2019 को ग्रामीणों ने लगाया था जाम
अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी नहीं सुधरी पचीपुरा रोड की दुर्दशा
कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । तहसील क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा के पास मुख्य मार्ग कोंच से जालौन जाने बाली सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है तो वहीं ग्रामीण उस मार्ग से तैर कर निकलने को मजबूर हो रहे हैं और गाहे बगाहे दो पहिया बाहन सवार उस पवित्र गंगाजल में आये दिन डुबकी लगाकर अपने शरीर को क्षति ग्रस्त करते हुए वहां से मन ही मन सरकार को कोसते हुए निकल जाते है उपरोक्त के सम्बंध में ग्रामीणों द्वारा दिनांक 1 सितम्बर 19 को सड़क पर जाम लगाते हुए प्रशासन से मांग की थी कि जनहित को देखते हुए उक्त सड़क का निर्माण होना अति
आवश्यक है क्योंकि बरसात के दिनों में इस रास्ते से गुजरने में भी दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है जिसपर उप जिलाधिकारी कोंच ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि इस सड़क की समस्या को जल्द से जल्द दूर करा दिया जाएगा और उत्तर प्रदेश सरकार की गढ्ढा मुक्त सड़क योजना पर काम करते हुए इसे पूर्ण गढ्ढा मुक्त युक्त कर दिया जाएगा लेकिन पुनः लौटकर एक नया बर्ष होने बाला है और बरसात ने दरबाजे पर दस्तक दे दी है लेकिन सड़क निर्माण का कहीं दूर दूर तक नामो निशान भी नहीं दिख रहा है और प्रशासन के बादे हवा हवाई दिख रहे हैं ऐसे आचरणों से ही जनता जब ऊब जाती है तो वह हिंसा पर उतारू हो जाती है कहीं ऐसा न हो कि ग्राम पचीपुरा के ग्रामीणों का आक्रोश भी ज्वालामुखी बनकर न फूट पड़े।
![]() |
| दुर्दशाग्रस्त कोंच-जालौन संपर्कमार्ग। |


No comments:
Post a Comment