कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव को रोकने हेतु शहर के 8 स्‍थान चिन्हित किये - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव को रोकने हेतु शहर के 8 स्‍थान चिन्हित किये

इन स्‍थानो पर कोई भी व्‍यक्ति आकर अपनी जॉच करवा सकता है

मंदसौर, अंकित जैन -  कलेक्‍टर श्री मनोज पुष्‍प के निर्देशानुसार कोविड-19 कोरोना वायरस संक्रमण फैलाव को रोकने हेतु मंदसौर शहर के 8 स्‍थान चिन्हित किये गये है इन स्‍थानो पर कोई भी व्‍यक्ति आकर अपनी जॉच करवा सकता है। जॉच स्‍थान कृषि उपजमंडी प्रात: 10.00 बजे से 11.30 तक महाराणा प्रताप बस स्‍टेण्‍ड -11.45 से 01.00 बजे तक, गांधी चौराहा- 04.00 बजे से 05.30 बजे तक , संजीत नाका- 05.45 बजे से 07.00 बजे तक , नेहरू बस स्‍टेण्‍ड– 10 बजे से 11.30 तक, सम्राट मार्केट-11.45 से 01.00 बजे तक, शुक्‍ला चौक- 04.00 बजे से 05.30 बजे तक , प्रतापगढ पुलिया- 05.45 बजे से 07.00 बजे तक इन स्‍थानो पर टीम-1 श्री रमेश शर्मा एमपीएस, श्री संजय जैन
सीएचव्‍ही तथा टीम नं.2 में श्री प्रदयुमन शर्मा एमपीडबल्‍यु, श्री उमेश परते एमपीएस द्वारा जॉच की जावेगी। टीम को आवश्‍यक दवाईयॉ एवं पल्‍स ऑक्‍सीमीटर, पल्‍सऑक्‍सीमीटर, नान टच थर्मामीटर, आवश्‍यक दवाईया, सेनेटाईजर इत्‍यादि उपलब्‍ध कराये गये है। जन सामान्‍य की सुविधा के लिये आवश्‍यकता होने पर कोरोना कंट्रोल रूम नं. 07422-255033 एवं 255596, 255203 पर सम्‍पर्क कर सकते है। नजदीकी जॉच केन्‍द्र पर जाकर अपनी आवश्‍यक जॉच कराई जा सकती है।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ महेश मालवीय ने बताया कि मंदसौर जिले में 17 फीवर क्‍लीनिंक संचालित है इन केन्‍द्रो पर फीवर अतिरिक्‍त चिकित्‍सा अधिकारी तथा पेरामेडिकल स्‍टॉफ लगाया गया है । यदि किसी व्‍यक्ति को सर्दी खांसी बुखार है तो नजदीकी फीवर क्‍लीनिक पर जॉच करावे तथा आवश्‍यक परामर्श प्राप्‍त करें।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages