संचारी रोग अभियान के तहत पालिका में हुई बैठक - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

संचारी रोग अभियान के तहत पालिका में हुई बैठक

फतेहपुर, शमशाद खान । नगर पालिका परिषद कार्यालय में विशेष संचारी रोग अभियान के तहत बैठक आयोजित हुयी। जिसकी अध्यक्षता सफाई निरीक्षक राकेश कुमार गौड़ ने किया। उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुसार 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि बरसात शुरू हो चुकी है और इस बीच जलभराव भी बना रहता है जिससे रोग से बचाव हेतु किस तरीके से कार्य करना है। उसके बारे में नगर पालिका के सफाई नायकों को निर्देशित किया कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने आम जनमानस को जागरूक करते
संचारी रोग अभियान के तहत बैठक करते पालिका कर्मी।
हुए कहा कि पानी का बहाव न रोके। अगर पानी भरा हुआ है तो उसे निकाल दें। उन्होने यह भी कहा कि कूलर व निष्प्रयोज्य पड़ी पानी टंकी में भरे गंदे पानी को खाली कर दें। क्योंकि यह भरा हुआ पानी ही बीमारियों को जन्म देता है। शासन के निर्देशन में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नियुक्त कोआर्डिनेटरों द्वारा भी विभिन्न वार्डों में निरीक्षण किया जाएगा। इस मौके पर कलेक्टरगंज सभासद दिवाकर अवस्थी, बक्शीपुर सभासद रामू कुमार, बाकरगंज सभासद शादाब अहमद, सिविल लाइन सभासद विनय तिवारी, सभासद भानु पटेल, सभासद वकील राईन, मो0 हबीब, सफाई नायक नफीस अहमद, मुकेश, परवेज अहमद, बिरजू आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages