बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किया जल सत्याग्रह - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 4, 2020

बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किया जल सत्याग्रह

बागै नदी पर ठेकेदार द्वारा आवंटित भूमि से 800 मीटर अधिक किया जा रहा खनन 
अवैध ढंग से खोद कर निकाली गई बालू से करोड़ों रुपए राजस्व की लगी चपत 
 
बांदा, के0 एस0 दुबे । पट्टा तो पट्टा, बिना पट्टे की जमीन पर भी सरपट्टा अवैध खनन किया जा रहा है। शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। आवंटित क्षेत्रफल से कहीं अधिक ठेकेदार के द्वारा बालू की खुदाई कराई गई, इससे करोड़ों रुपए राजस्व की चपत लगी है। अवैध खनन और ठेकेदार की मनमानी के विरोध में बुंदेलखंड किसान यूनियन में गुरुवार को जल सत्याग्रह किया। 
बागै नदी में जल सत्याग्रह करते बुंदेलखंड किसान यूनियन पदाधिकारी
ग्राम पंचायत तेरा-ब में बागै नदी पर तो बालू खदान संचालित है ही, उसके ठेकेदार के द्वारा अपनी आवंटित सीमा से बाहर पथरा ग्राम पंचायत में लगभग 800 मीटर तक नदी की जल धारा रोककर अवैध खनन कर बालू निकाली गई। ठेकेदार की इस कारगुजारी से करोड़ों रुपए राजस्व की चपत लगी है। इस अवैध खनन के विरोध में गुरुवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा के नेतृत्व में संगठन के तमाम पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और बागै नदी में जल सत्याग्रह कर अवैध खनन का विरोध जताया। इसके बाद भाकियू पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन पे्रषित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत तेरा-ब के ठेकेदार द्वारा किए गए अवैध खनन कर निकाली गई बालू के कीमत की रिकवरी कराई जाए। इसके साथ ही अवैध ढंग से बालू निकासी करने वालों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए। जल सत्याग्रह के दौरान बुंकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा के अलावा तमाम संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages