मास्क लगाकर बाहर आना, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्मानाः कोतवाल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

मास्क लगाकर बाहर आना, नहीं तो भरना पड़ेगा जुर्मानाः कोतवाल

माधौगढ़ (जालौन), अजय मिश्रा । अनलॉक में बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब अगर लोग बिना मास्क लगाए बाहर निकलते हैं तो उन्हें जुर्माना भरना पड़ेगा कोतवाल सुनील कुमार सड़क पर उतरे और चेकिग अभियान शुरू कर दिया। नगर  चेकिंग होने से लोगों का चालान कट गया। पुलिस ने तीन धाराओं में कार्रवाई की इस  अभियान से वाहन लोगों में अफरा तफरी मच गई। कई वाहन चालक को भीतरी मार्गों से होकर गए।
लपरवाह लोगों को चेतावनी देते कोतवाल सुनील कुमार।
लोगों को कोरोना वायरस से बचाए रखने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। इस समय अनलॉक में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। लोग बिना मास्क के ही घूमने लग रहे हैं। अब पुलिस ने ऐसे लोगों पर चाबुक चलाना शुरू कर दिया है।  कोतवाल व उनकी टीम पैदल गस्त के लिये निकली तो कई लोग बिना मास्क के दिखे। इसके बाद कोतवाल ने अभियान चलाना शुरू कर दिया। वे खुद की चालान की रसीद भी काटने लगे। चेकिग होते देख लोगों में खलबली मच गई। वहीं बिना हेलमेट चलने वालों का भी चालान कटा। सवारी वाहनों में अधिक सवार बैठाने पर चालकों को फटकार लगाई और आगे ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाकर घूमने, लॉकडाउन के नियम का उल्लंघन करने और एक बाइक पर दो से तीन सवारी और मास्क न लगाए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाल सुनील कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। जब तक लोग मास्क नहीं लगाएं अभियान चलेगा। इसी दौरान कस्बा इंचार्ज अशोक यादव, पंकज यादव, ज्योति चैहान, राहुल अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages