कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । रामलीला मैदान के पास बाइक सवार युवकों ने वृद्ध से तीन हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली। वृद्ध ने थाने में तहरीर दी है।
ग्राम नाका निवासी वृद्ध रामसजीवन पुत्र रघुनाथ सोमवार को बाजार करने के लिए कदौरा आया था तभी रामलीला मैदान के समीप एक बाइक में सवार दो युवक आए और बोले कि आओ बाबा हम तुमको सब्जी मंडी छोड़ दे और जबरन पकड़ कर बाइक में बैठा लिया 100 कदम की दूरी बाजार के समीप ले आए वृद्ध ने बाइक में बैठाने का कारण पूछा तो गोलमोल जबाब देने लगे। सन्देह होने पर गाड़ी रोकने के लिए कहा जिस पर युवको ने बाइक रोक कर उतार
दिया और चले गए बाइक से उतरने के बाद जब जेब मे हाथ डाला तो जेब फटी थी और रखे तीन हजार रुपये गायब थे उन्होंने दुकानदारों को पूरी बात बताई तो दुकानदारो ने युवको की तलाश के लिए इधर उधर बाइक दौड़ाई लेकिन बाइक सवार युवकों का कोई पता नही चला। सूचना पर पहुची पुलिस ने युवको व बाइक के बारे में जानकारी कर हुलिया पूछी पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जांच की जा रही हैं
![]() |
| टप्पेबाजी का शिकार वृद्ध। |
रुक नहीं रही टप्पेबाजी की घटनाएं
एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार युवकों ने सेवानिवृत्त शिक्षक से थाने के चंद कदम की दूरी पर टप्पेबाजी की थी। विगत 16 जून बबीना निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्रताप मिश्र बैंक में बीस हजार रुपये जमा करने के लिए कदौरा आए थे तो बाइक सवारों ने शिक्षक को बाइक में बैठा कर थाने से चंद कदम की दूरी पर ले जाकर बीस हजार रुपये की टप्पेबाजी की थी। पुलिस अभी तक टप्पेबाजों को पकड़ नही पाए लोगो मे भय व्याप्त है।


No comments:
Post a Comment