जालौन (उरई), अजय मिश्रा । अकोढ़ी दुवे में कोरोना मरीज मिलने के बाद सतर्क हुए प्रशासन ने सोमवार को नगर की कंजर कालोनी में कोरोना के नमूने लिए। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने तोपखाना जाकर 12 लोगों के कोरोना के नमूने भरवाये।
 |
| तोपखाना में एम्बुलेंस के साथ पहुंची पुलिस टीम। |
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस टीम के साथ पुलिस टीम कंजर कालौनी तोपखाना पहुंची तथा नमूने के लिए लोगों की तलाश शुरू की। नमूना लेने पहुंची टीम को देखकर मोहल्ला में कोतूहल हो गया तथा तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। मौके पर मौजूद एसएसआई आनंद कुमार व एम्बुलेंस की टीम ने लोगों का भ्रम दूर किया तथा लोगों को जानकारी दी। तोपखाना कंजर कालौनी से 12 लोगों के कोरोना नमूना लेकर जांच के लिए भेजे गए है।
No comments:
Post a Comment