डीजल-पेट्रोल समेत किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2020

डीजल-पेट्रोल समेत किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने दिया धरना

उप जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन 
   
फतेहपुर, शमशाद खान । देश में लगातार बढ़ रहे डीजल पेट्रोल के दामों की मार किसानों पर पड़ने के साथ-साथ देश में नकदी संकट के दौर में खरीफ की बुआई पर पड़ रहे असर को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने सदर, बिन्दकी व खागा तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। तत्पश्चात सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को नौ सूत्रीय ज्ञापन भेजकर सभी मांगों का शीघ्र निराकरण कराये जाने की आवाज बुलन्द की। 
भारतीय किसान यूनियन के सदर तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील प्रांगण में एकत्र हुए। जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना देते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश का किसान नकदी के भारी संकट से जूझ रहा है। जिसका प्रभाव खरीफ की बुआई पर भी पड़ रहा है। कोविड-19 के चलते लाकडाउन के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई हेतु सरकार द्वारा कोई भी सीधी सहायता किसानों को नहीं मिली है। प्रदेश सरकार द्वारा डीजल व पेट्रोल पर लगाये गये भारी टैक्स भी किसानों की कमर तोड़ रहे हैं। प्रदेश में पुलिस उत्पीड़न भी चरम सीमा पर है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर मांग किया कि डीजल, पेट्रोल पर राज्य द्वारा लगाये गये टैक्स में
धरने को सम्बोधित करते जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह।
कमी की जाये, किसानों के नलकूपों की बिजली बढ़ाई जाये, किसानों के सामान योजना की स्वीकृति नलकूप कनेक्शन का सामान दिये जाने हेतु अविलम्ब लक्ष्य जारी किया जाये, डार्कजोन में अनियमित रूप से चलाये जा रहे निजी नलकूप के संयोजन नियमितीकरण हेतु पुनः तीन माह का समय दिया जाये, किसान सम्मान निधि के तहत रज्य सरकार द्वारा इसमें अंशदान देते हुए 12 हजार रूपये सालाना दिया जाये, मंडियों में लूट को रोका जाये, मण्डी के बाहर किसान के ख्ेात को छोड़कर अन्य जगह पर हो रही खरीद पर भी मण्डी टैक्स लगाया जाये, किसान ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत पात्र लम्बित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर किसानों की राशि जारी की जाये, कृषि रक्षा केन्द्रों पर कृषि रसायन उपलब्ध कराया जाये, कोविड-19 को लेकर चल रहे उत्पीड़न से नागरिकों को राहत दी जाये। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रीतम सिंह, दीपक गुप्ता, भानु प्रताप, सोनू सिंह, बउवन शुक्ला, शिवम सिंह, अरविन्द कुमार, रंजीत, शिव बहादुर सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह बिन्दकी मंे तहसील अध्यक्ष राम सहाय पटेल व खागा में तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages