लिल्स बगिया स्कूल के खिलाफ एबीवीपी ने दिया धरना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, June 30, 2020

लिल्स बगिया स्कूल के खिलाफ एबीवीपी ने दिया धरना

कोरोनाकाल के समय छात्र की टीसी काट देने को बताया निन्दनीय
विद्यालय की मान्यता खत्म किये जाने की बुलन्द की आवाज 
   
फतेहपुर, शमशाद खान । लिल्स बगिया स्कूल के प्रबन्ध तंत्र द्वारा कोरोना काल के समय तीन माह की फीस न जमा करने व कापी किताब न खरीदने पर एक छात्र की टीसी काटकर दिये जाने के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नाराजगी का इजहार करते हुए स्कूल प्रांगण के बाहर धरना प्रदर्शन किया। विद्यालय के इस कृत्य को निन्दनीय बताते हुए कठोर कार्रवाई करते हुए मान्यता खत्म किये जाने की आवाज बुलन्द की। 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री गौरव शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लिल्स बगिया विद्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश मंत्री तरूण बाजपेयी ने कहा कि जिस प्रकार लिल्स बगिया विद्यालय मैनेजमेन्ट द्वारा इस कोरोना काल में प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी के आग्रह को ताक पर रखकर तानाशाही रवैये से जून
लिल्स बगिया स्कूल के सामने धरना देते एबीवीपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।
माह की फीस जमा करने व स्वयं की किताब कापी की दुकान होने के कारण विद्यालय से कापी खरीदने में असमर्थता बताने पर देवांश मिश्रा की टीसी काट देना विद्यालय प्रशासन का कृत्य निन्दनीय है। परिषद मांग करती है कि विद्यालय मैनेजमेन्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाये। विद्यालय की मान्यता खत्म की जाये। जिला संयोजक यशस्वी दीक्षित ने कहा कि छात्रों के साथ अन्याय सहन नहीं किया जायेगा। एक ओर इस महामारी के कारण आम जनमानस अपने घर का खर्च चलाने के लिए परेशान है वहीं दूसरी ओर विद्यालय प्रशासन उनको मानसिक प्रताड़ना दे रहा है। जिला सह संयोजक बलराम द्विवेदी ने कहा कि इस संकट के समय लोगों ने अपना रोजगार खोया है। वहीं दूसरी ओर विद्यालय का कृत्य मानवता को शर्मसार करने वाला है। इस मौके पर अंकित जायसवाल, शिवम गुप्ता, हिमांशु त्रिपाठी, कीर्तिमान दीक्षित, नवनीत सिंह, हेमन्त अग्रहरि, अंकुर मिश्रा, अनुभव शुक्ला, सुभम त्रिपाठी, सुधांघु सिंह, अंकित तिवारी, दीपक सोनी, शिवांग शुक्ला, अंकित शर्मा, आदित्य द्विवेदी, अखिल मिश्रा, हर्षित द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages