कलेक्ट्रेट में खुला कोरोना हेल्प डेस्क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 26, 2020

कलेक्ट्रेट में खुला कोरोना हेल्प डेस्क

हमीरपुर, महेश अवस्थी । कोरोनावायरस से बचाव के लिए आज जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट कंपाउंड में कोविड-19 हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 हेल्प डेस्क में तैनात कर्मचारी के द्वारा  कलेक्ट्रेट आने वाले सभी कर्मचारियों /आगंतुकों /फरियादियों को आरोग्य सेतु एप व आयुष कवच एप डाउनलोड करने एवं इसका सक्रिय उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाएगा। हेल्प डेस्क द्वारा परिसर में आने वाले सभी कर्मचारियों व फरियादियों के शरीर के तापमान जांच की जाएगी तथा उनके हाथों को सैनिटाइज
कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 हेल्प डेस्क में तैनात कर्मचारी सदैव मास्क लगाए रहेंगे तथा आने वाले अन्य व्यक्तियों से 2 गज की दूरी बनाए रखेंगे । खांसी, बुखार, सांस लेने में परेशानी, गले में खराश  से पीड़ित व्यक्ति कोविड/ कोरोना के संदिग्ध रोगी हो सकते हैं ।उच्च कोविड-19 संक्रमित राज्यों से आए व्यक्ति भी संदिग्ध रोगी हो सकते हैं ।अतः ऐसे व्यक्तियों की सूचना हेल्प डेस्क द्वारा तत्काल स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 18001805145 पर दी जाएगी। कोरोना संक्रमित व्यक्ति के खांसने ,छींकने अथवा संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक संपर्क ,संक्रमित वस्तुओं को छूने या भीड़ में रहने से कोरोना का संक्रमण प्रसारित होता है ।  इससे बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages