कांग्रेस के सेवा धर्म को नहीं रोक सकती भाजपा सरकार: अखिलेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, June 5, 2020

कांग्रेस के सेवा धर्म को नहीं रोक सकती भाजपा सरकार: अखिलेश

लल्लू की महारसोई संचालित कर 25 लाख जरूरतमंदों को खिलाया जायेगा खाना
सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय की थीम पर होगा कार्यक्रम 
 
फतेहपुर, शमशाद खान । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के सेवा धर्म को भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं रोक सकती। अभियान के तहत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की महारसोई संचाति कर प्रदेश के पच्चीस लाख जरूरतमंदों को खाना खिलाने का काम किया जायेगा। सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय की थीम पर कार्यक्रम होगा। 
पत्रकारों से बातचीत करते जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय।
शुक्रवार को शहर के बुलेट चैराहा स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कहीं। उन्होने कहा कि गरीब विरोधी आदित्यनाथ ने बीस मई को प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल भेज दिया। इनका दोष सिर्फ इतना था कि वे देश निर्माता गरीब, मजदूर बहन-भाईयों की मदद करना चाह रहे थे लेकिन भाजपा सरकार कांग्रेस के सेवा कार्य को नहीं रोक सकती। उन्होने कहा कि अब तक पार्टी ने 90 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाया है। प्रदेश के बाहर दस लाख से अधिक लोगों की मदद की गयी है। जनपद समेत 22 जिलों में साझा रसोई का संचालन किया गया है। एक वंचित समाज से आने वाले हमारे नेता अजय कुमार लल्लू का सेवा कार्य योगी आदित्यनाथ की आंखों में चुभ रहा है। इसलिए इस कायर सरकार ने उन्हें जेल भेज दिया। उन्होने कहा कि कांग्रेसी चुप बैठने वाले नहीं है। जो सेवा कार्य प्रदेश अध्यक्ष ने शुरू किया था वह लगातार जारी रहेगा। उन्होने बताया कि महाभियान के तहत जल्द ही लल्लू की महारसोई संचालित कर प्रदेश के पच्चीस लाख जरूरतमंदों को खाना खिलाने का काम किया जायेगा। सेवा की होगी विजय, हम सबमें लल्लू अजय की थीम पर कार्यक्रम होगा। कांग्रेस के सेवा कार्य को भाजपा सरकार कभी नहीं रोक पायेगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस गरीबों, जरूरतमंदों की और सेवा करेगी। सेवा सत्याग्रह अभियान से इस दमनकारी सरकार के विरूद्ध लड़ाई लड़ी जायेगी। इस मौके पर रियासत अली, सुधाकर अवस्थी, शहर अध्यक्ष मोहसिन खान, श्रवण कुमार गौड़, सूर्यबली निषद, फूल सिंह यादव, शिवाकांत तिवारी, उदित अवस्थी, पंकज गौतम, आशीष गौड़ आदि मौजूद रहे। 

1 comment:

Post Bottom Ad

Pages