पंचायत एवं विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूती का दिया मंत्र
कोई भी भूखा न सोने पाये, कार्यकर्ता मदद को आये आगे
फतेहपुर, शमशाद खान । समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव द्वारा अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करने का क्रम लगतार जारी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा शुक्रवार को हुसैनगंज विधानसभा का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं के साथ संगठन मजबूती पर चर्चा कर उनके हर सुख दुख में पार्टी द्वारा खड़े होने की बात कही। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान महानगरों एवं गांव में ही रहने वाले श्रमिकों को हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि गांव में कोई भूखा ना सोने पाए। हर जरूरतमंद की कार्यकर्ता यथासम्भव मदद को आगे आये। घर की कच्ची कोठरी की छत गिरने से 3 जून को नैन्सी देवी पुत्री सोनू 9 वर्ष की आकस्मिक मृत्यु व नीतू पटेल पुत्री ननका पटेल ग्राम सभा कोदारवर की 31 मई को हाईटेंशन लाइन टूटने से चपेट आकर मृत्यु हो गयी थी। जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव द्वारा दोनों के परिजनों से
मिलकर संवेदना प्रकट किया और शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता देकर विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके हर दुख सुख में आपके साथ है। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओ के साथ पंचायत चुनाव एवं विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की गयी। उन्होंने कार्यकर्ता से आह्वान किया कि पंचायत चुनाव को गंभीरता से लेकर बूथ स्तर तक की कमेटियों को मजबूत करने का काम करें और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा अपने मुख्यमंत्री रहने के दौरान किये गये कार्यो को जनता के बीच ले जाकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब, कमजोर और लाचारों के लिये लड़ाई लड़ती रही है। कोरोना संकट के कारण गांव वापस आये सभी श्रमिको को रोजगार उपलब्ध कराया जाये एवं छोटी पूंजी के व्यापारियों को उनके धंधे फिर से शुरू करने के लिये सरकार से राहत पैकेज व अन्य योजनाओ को शुरू करने की मांग किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ठा0 सतीश राज सिंह, चैधरी राजेश यादव, मो0 असलम समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
![]() |
| हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते सपा जिलाध्यक्ष। |


U78P03
ReplyDelete