कदौरा (जालौन) , अजय मिश्रा । मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक कमल सिंह ने क्षेत्र की राशन
की दुकानों का निरीक्षण किया पूर्ति निरीक्षक ने सबसे पहले कुसमरा बावनी में पहुच
कर खाद्दान्न का वितरण देखा तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश राशन
विक्रेता को दिए उसके बाद उन्होंने उदनपुर, बागी, उकुरवा, हाँसा, हरचन्द्रपुर में पहंुचकर राशन की दुकानों का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने
कार्डो की
संख्या प्रवासी मजदूरों के स्थायी कार्ड व उनका वितरण भी चेक किया साथ
ही वहां मौजूद ग्रामीणों ने राशन वितरण के बारे में बात की और संचालित योजनाओं के
बारे में बताया हरचन्द्रपुर के सुरेश देवेंद्र ने राशन समय से न देने की शिकायत की जिस पर पूर्ति निरीक्षक कमल
सिंह ने राशन विक्रेताओं को चेतावनी दी कि राशन वितरण में किसी प्रकार की कोई
कोताही न करे वरना विभागीय कार्यवाही की जाएगी इस मौके पर दयाराम हेमंत सहित राशन
विक्रेता मौजूद रहे।
निरीक्षण करते पूर्ति
निरीक्षक कमल सिंह।
Tuesday, June 30, 2020
पूर्ति निरीक्षक ने आधा दर्जन राशन दुकानों का निरीक्षण किया
Tags
# जालौन
Share This
About digital marketing
जालौन
Tags:
जालौन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment