उरई (जालौन), अजय मिश्रा । पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार के दिशा निर्देशन अनुसार महिला शक्ति टीम प्रभारी एसआई रानी गुप्ता द्वारा अपने हमराहियों के साथ शुक्रवार को पर्यावरण दिवस के अवसर पर माहिल तालाब, रामकुंड, श्री राम पब्लिक स्कूल पास सहित अनेकों स्थानों पर पहुंचकर पौधरोपण कर पृथ्वी को हरियाली से आच्छादित करने का लोगों को संकल्प भी दिलाया।
 |
| पौधारोपण करती एसआई रानी गुप्ता। |
नगरीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में महिला शक्ति टीम प्रभारी रानी गुप्ता द्वारा पौधरोपण करत हुये कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है। यदि विश्व में पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तो निश्चित रूप से इंसान, पशु, पक्षी सभी निरोगी रहकर अपना जीवन यापन कर सकते हैं। यही कारण है कि आज के दिन समूचे विश्व में हर वर्ष बड़े स्तर पौधरोपण कर अभियान चलाया जाता है ताकि पृथ्वी को हरा भरा किया जा सके। उन्होंने लोगों को समझाया कि वृक्ष हम सभी को कुछ लेता नहीं है बल्कि इसके बदले में वह लोगों को बहुत कुछ देता ही रहता है। उन्होंने लोगों से भी अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को आवश्यक नंबर उपलब्ध कराते हुए कोरोना से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई व सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा।
U78P03
ReplyDelete