कुशवाहा समाज की होनहार छात्राओं ने किया समाज का नाम रोशन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, June 29, 2020

कुशवाहा समाज की होनहार छात्राओं ने किया समाज का नाम रोशन

कोंच (जालौन), अजय मिश्रा । तहसील क्षेत्र के ग्राम कूड़ा बरोदा कला और विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु वाटिका इंग्लिश मीडियम गल्ला मंडी परिसर कोंच के नरेंद्र कुशवाहा की पुत्री सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इंटर कालेज गल्लामंडी कोंच में अध्ययनरत होनहार बालिका महक कुशवाहा इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 600 अंकों में से 531 अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया ओर 88.5 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय और अपने परिवार का गौरब बढ़ाने का कार्य किया वहीं इसी विद्यालय में अध्ययनरत ग्राम सुनाया निवासी प्रगतिशील किसान
रविनंदन कुशवाहा की पुत्री प्रतीक्षा कुशवाहा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में 500 में से 402 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया दोनों होनहार बालिकाओं ने विद्यालय में अध्ययन के बाद घर पर रहकर स्वाध्याय को अपनी सफलता का आधार बताया है महक प्रशासनिक सेवा में  एवं प्रतीक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में चयनित होकर देश सेवा करना चाहती हैं उक्त दोनों बालिकाओं द्वारा परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने पर संबंधियों द्वारा बधाई देने का तांता लग गया है। वही महक की मां दीपा कुशवाहा इस सफलता का सारा श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी पहारिया एवं समस्त गुरुजनों को देना चाहती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages