कोंच(जालौन), अजय मिश्रा । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर एवम उक्त संक्रमण की रोकथाम के प्रयास के तहत केन्द्र सरकार ने घर से बाहर निकलते समय मुँह को मास्क से ढके जाने के लिये आवश्यक नियम जारी कर दिया है और उक्त नियम का उल्लंघन करने पर जुर्माना बसूले जाने के निर्देश भी जारी कर दिये हैं इसके बाबजूद लोग उक्त नियम को पूरी तरह नहीं मान रहे हैं। एसडीएम अशोक कुमार ने आज बुधवार को तहसील कार्यालय परिसर में
 |
| बगैर मास्क वालों को चेतावनी देते एसडीएम। |
घूमकर मुँह पर मास्क ना लगाने वालों की धरपकड़ की और हत्थे चढ़े कुछ लोगों को कोतवाली में बैठा दिया जिसके बाद उक्त लोगों से जुर्माना बसूल करते हुए एसडीएम ने आइंदा से मास्क लगाने अथवा अंगौछा से मुँह ढकने की चेतावनी दी। वहीं एसडीएम ने तहसील कार्यालय परिसर में ध्वनि विस्तारक यन्त्र से उद्घोषणा करते हुए कहा कि संक्रमण काल में बगैर किसी महत्वपूर्ण कार्य के कदापि न आएं और आने पर सोशल डिस्टेंस का हर हाल में पालन करें। इस दौरान नायब तहसीलदार संजय कुमार भी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment