महिलाओं को तमाम योजनाओं के बारे में दी जानकारी
बांदा, के0 एस0 दुबे । कोरोना के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए अब भी लोगों के द्वारा मास्क और सेनेटाइजर आदि का वितरण किया जा रहा है। बुधवार को महिला शक्ति केंद्र की जिला समन्वयक की ओर से जनमानस में मास्क, हैंडवास, सेनेटाइजर आदि का वितरण किया गया। इसके साथ ही तमाम योजनाओं के बारे में भी लोगों को अवगत कराया।
 |
| मास्क वितरित करतीं कामिनी सिंह |
महिला शक्ति केंद्र बांदा से जिला समन्वयक अधिकारी कामिनी सिंह के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी नरैनी अरुण कुमार सिंह, अंशु अंसारी, रईस अहमद द्वारा जिले के नरैनी विधानसभा में व्यापारियों, अधिकारियों व सामान्य जनमानस को मास्क हैंड वास स्पीड व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। इसक साथ ही कोविड-19 से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही साथ जिला समन्वय अधिकारी और उनकी टीम के द्वारा महिलाओं को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
No comments:
Post a Comment