जुलाई माह की राशन सामग्री का वितरण कल से होगाः तिवारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

जुलाई माह की राशन सामग्री का वितरण कल से होगाः तिवारी

जालौन (उरई), अजय मिश्रा । पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि सभी राशनकार्डधारकों का माह जुलाई 2020 का नियमित वितरण 5 जुलाई से शुरू होकर 14 जुलाई तक चलेगा। माह जुलाई का नियमित वितरण पूर्व की भांति  गेहूँ 2 रुपये प्रति किलो व चावल 3 रुपये प्रति किलो की दर से समस्त राशनकार्ड धारकों (अंत्योदय व पात्रगृहस्थी दोनों) में निर्धारित मूल्य लेकर किया जाएगा। अर्थात माह जुलाई के प्रथम चक्र (5 से 14 जुलाई तक) का वितरण किसी
पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी।
भी तरह के कार्ड धारक (अंत्योदय/पात्र गृहस्थी) के लिए निःशुल्क नहीं होगा व पूर्व की तरह निर्धारित मूल्य लेकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चक्र का वितरण 21 से 30 जुलाई तक चलेगा, जो कि 5 किलो चावल प्रति यूनिट की दर से राशन कार्डधारकों में निःशुल्क वितरित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages