पंडौरा में किसानों ने चकरोड़ निर्माण रोका, मौके पर पहुंचे बीडीओ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, July 3, 2020

पंडौरा में किसानों ने चकरोड़ निर्माण रोका, मौके पर पहुंचे बीडीओ

खेतों से मिट्टी उठाने का किसान कर रहे थे विरोध

कदौरा (जालौन), अजय मिश्रा । शुक्रवार को ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंडौरा में मनरेगा के अंतर्गत हो रहे चकरोड के कार्य का किसानों ने विरोध किया किसानों ने आरोप लगाया कि उनके खेतो से जबरन मिट्टी उठाई जा रही है किसानों के विरोध को देखते हुए कार्य कर रहे मजदूर भी वापिस लौट गए। सूचना पर पहंुचे बीडीओ अतिरंजन सिंह ने चकरोड का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से विरोध का कारण पूछा जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि चकरोड का कार्य कही कम कही ज्यादा हो रहा है साथ ही हमारे खेतों से मिट्टी उठाई जा रही है। जिस पर बीडीओ ने कहा कि
किसानों की समस्याओं को सुनते हुए बीडीओ अतिरंजन सिंह।
विगत सप्ताह पूर्व राजस्व टीम द्वारा पैमाइस की गई थी और चिन्हाकन भी किया गया था नक्से के आधार पर चकरोड का कार्य हो रहा है उन्होंने कहा कि खेत के किनारे किनारे ऊँचाई के लिए उसी खेत से ही मिट्टी उठाई जाती है बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए एसडीएम कालपी कौशल कुमार को अवगत करा दिया गया है। जल्द राजस्व टीम का गठन कर चकरोड की पैमाइस होगी इस मौके पर रोजगार सेवक नितेश गुप्ता, अतुल, अंकुर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages