कानपुर महानगर कॉंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री अध्यक्षता में आज कॉंग्रेस मुख्यालय तिलक हाल में हुई कॉंग्रेस जनों की बैठक में कहा गया कि राजस्थान के राज्यपाल कल राज मिश्रा केंद्र की भाजपा सरकार के एजेंट के रूप में लोकतांत्रिक मर्यादाओं का गला घोंटने का काम कर रहे हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविद उन्हें बर्खास्त करें या उन्हें राजस्थान से वापस बुलाएं.
कानपुर संवाददाता गौरव शुक्ला:- इस अवसर पर अध्यक्ष श्री हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या का षडयंत्र रच कर कॉंग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराने का पाप किया जा रहा है. जिसमें राज्यपाल कल राज मिश्रा की भाजपा की कठपुतली बन कर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन करने पर आमादा हैं.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 31 जुलाई से विधान सभा सत्र बुलाने के लिए राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा है. लेकिन सरकार गिराने के षड्यंत्र का हिस्सा बने राज्यपाल कोरोंना का बहाना बना कर लगातार हीला हवाली कर रहे हैं, जो लोकतंत्र और राज्यपाल की गरिमा के प्रतिकूल है.
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि अगर राजस्थान में कॉंग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराने का पाप किया गया तो कॉंग्रेस का राजस्थान से शुरू किया संघर्ष कानपुर की सड़कों पर भी दिखेगा.
उन्होने लखनऊ राजभवन पर प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष सहित कॉंग्रेस प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि योगी की जालिम सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है.
इस अवसर पर प्रमुख रूप से इकबाल अहमद, अशोक धानविक, निजामुद्दीन खां, कमल जायसवाल, के के तिवारी, ग्रीन बाबु सोनकर, विजय त्रिवेदी बाबा, चंद्र मनी मिश्रा, राजू कश्यप, ज़फ़र शाकिर, रफीक भाई कल्लू, संदीप चौधरी आदि मौजूद थे.

No comments:
Post a Comment