मंत्री श्री पटेल ने खरगोन की फल-सब्जी मंडी का किया ई-शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, July 1, 2020

मंत्री श्री पटेल ने खरगोन की फल-सब्जी मंडी का किया ई-शुभारंभ

भोपाल, अंकित जैन -  मध्य प्रदेश कृषि  मंत्री श्री कमल पटेल  ने खरगोन जिले की बलवाड़ी मंडी के नवनिर्मित अतिरिक्त प्रांगण का ई-लोकार्पण और फल-सब्जी मंडी का ई-शुभारंभ किया। मंत्री श्री पटेल ने 8 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से प्रथम चरण के पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण भी किया है। उन्होंने कहा कि 13 करोड़ की लागत से द्वितीय चरण के कार्य भी शीघ प्रारम्भ होंगे। मंत्री श्री पटेल ने  कहा कि फल-सब्जी मंडी का शुभारंभ होने से फल और
सब्जी विक्रेताओं को  लाभ मिलेगा। अब वे बेहतर तरीके से अपना व्यापार कर सकेंगे। इस अवसर  खरगोन में क्षेत्रीय सांसद श्री गजेंद्र पटेल, नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद श्री सुमेर सिंह सोलंकी, पूर्व राज्य मंत्री किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग श्री बालकृष्ण पाटीदार, विधायक श्री रवि जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री विपिन गौर और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages